Positive thinking is the first religion of man and it is also the seed mantra of worship
Blessings from Sri "Sadguru"
।। Sri avdheshanand giri ji maharaj ।।
05th May 2017 (Friday)
Sri "Sadguru" said - The seeker should keep his mood positive, personality development means - to overcome our shortcomings and to accept good...! Humans are the creatures, which are made of their thoughts, we have two types of seeds - positive thoughts and negative thoughts, which further determines the tree of our approach and behavior. What we think, we become, it is said that our attitude is a reflection of our thoughts. It depends on us, which of the seeds we sow in our brains. With a little consciousness and caution, we can turn the prickly tree into a floral tree with beautiful fragrance. Positive thinking is the first religion of man and it is also the seed mantra of worship. Without positive thinking our life is incomplete. With positive thinking, we only search for good and when our thinking becomes positive,positive results start to come as well. Our positive thoughts open the doors of hope by removing the darkness of disappointment in our mind. With the power of positive thinking, even terrible darkness can be transformed to light by the rays of hope ....Original -
पूज्य "सद्गुरुदेव" जी ने कहा - साधक को अपना मनोबल सकारात्मक रखना चाहिए, व्यक्तित्व विकास का मतलब है - हमारी कमियों को दूर करना तथा अच्छाईयों को ग्रहण करना...! मनुष्य वह प्राणी है, जो अपने विचारों से बना होता है, हमारे पास दो तरह के बीज होते हैं - सकारात्मक विचार एवं नकारात्मक विचार है, जो आगे चलकर हमारे दृष्टिकोण एवं व्यवहार रुपी पेड़ का निर्धारण करता है। हम जैसा सोचते हैं वैसा बन जाते हैं इसलिए कहा जाता है कि जैसे हमारे विचार होते हैं वैसा ही हमारा आचरण होता है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपने दिमाग रुपी जमीन में कौन सा बीज बोते हैं। थोड़ी सी चेतना एवं सावधानी से हम कांटेदार पेड़ को महकते फूलों के पेड़ में बदल सकते हैं। सकारात्मक सोच ही मनुष्य का पहला धर्म है और यही उसकी आराधना का बीज मंत्र भी है। सकारात्मक सोच के बिना हमारी जिंदगी अधूरी है। सकारात्मक सोच रखने से हम सिर्फ अच्छाई खोजते हैं और जब हमारी सोच सकारात्मक बन जाती है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक आने लगते हैं। हमारे सकारात्मक विचार ही मन में उपजे निराशा के अंधकार को दूर करके आशाओं के द्वार खोलते हैं। सकारात्मक सोच की शक्ति से घोर अन्धकार को भी आशा की किरणों से रोशनी में बदला जा सकता है...।
His holiness Sri "Sadguru" said - Our desires, emotions, thoughts, actions, and experiences should be superior. Whatever we think, whatever we do should be in accordance with the glory of the soul. Swami Vivekananda once said in his lecture - 'If you want to become great, then let greatness occur within yourself, let the superiority enter into the heart, keep the doors of your heart open, so that whatever is lucrative and good in this world can enter and stay within you. Remember - there will not be anything specially good by just listening to or speaking good words. 'J. Krishnamurthy says that hearing and study are pleasurable, but their role in transformation is only as much as of formulas that solve mathematical questions. Formulas are mere signs. Students have to put their mind on the basis of them. Only then one can find the correct answer to the question. self-cultivation and good accompaniment create compatibility for change, but that is not enough. inner desire and restlessness is equally important for any change ...
Original -
पूज्य "आचार्यश्री" जी ने कहा - हमारी आकाँक्षाएं, भावनाएं, विचार-धाराएं, अभिलाषाएं, चेष्टाएं, क्रियाएं, अनुभूतियाँ आदि श्रेष्ठ होनी चाहिए। हम जो कुछ सोचें, जो कुछ करें वह आत्मा के गौरव के अनुरूप हो। स्वामी विवेकानंद जी ने एक बार अपने व्याख्यान में कहा था - 'तुम महान बनना चाहते हो, तो महानता को अपने भीतर घटित होने दो, श्रेष्ठता को अंत:करण में प्रवेश पाने दो, हृदय के कपाट को खुला रखो, ताकि इस संसार में जो कुछ उदात्त और अच्छा है, वह तुम में रच-बस सके। याद रखो - मात्र अच्छे शब्द सुनने या बोलने भर से विशेष कुछ न होगा।' जे. कृष्णमूर्ति कहते हैं कि श्रवण और अध्ययन आनंददायक तो होते हैं, पर परिवर्तन में इन की भूमिका गणितीय सवालों को हल करने वाले सूत्रों जितनी ही होती है। सूत्र केवल संकेत मात्र होते हैं। विद्यार्थियों को इनके आधार पर अपनी अक्ल लगानी पड़ती है। तभी प्रश्न का सही उत्तर मिल पाता है। ऐसे ही स्वाध्याय और सत्संग-बदलाव के लिए अनुकूलता तो पैदा करते हैं, पर इतना ही पर्याप्त नहीं होता। किसी बदलाव के लिए भीतर की इच्छा और बेचैनी भी उतनी ही आवश्यक है....।

Comments
Post a Comment